दिग्गज समाजवादी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस का 88 वर्ष की आयु में निधन  

Team Suno Neta Tuesday 29th of January 2019 11:24 AM
(0) (0)

जॉर्ज फर्नांडीस (3 जून1930- 29 जनवरी 2019)

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और नौ बार लोकसभा सांसद रहे जॉर्ज फर्नांडीस का लंबी बीमारी के बाद 88 वर्ष की आयु में मंगलवार सुबह निधन हो गया। पूर्व रक्षामंत्री जार्ज फर्नांडीस का 88 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। फर्नांडीस  लम्बे समय से ;बीमार चल रहे थे। अल्जाइमर नाम की बीमारी से ग्रसित थे। उन्हें स्वाइन फ्लू भी था। आखिरी बार वह अगस्त 2009 से जुलाई 2010 के बीच तक राजयसभा सांसद रहे थे। वाजपेयी सरकार में रक्षामंत्री के रूप में रहते हुए उन्होंने सेना के लिए कई बेहतरीन कदम उठाए थे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि (उन्होंने) रक्षा मंत्री के रूप में कई क्षमताओं में भारत की सेवा की। उन्होंने सरल रहन-सहन और उच्च सोच को महत्व दिया। आपातकाल और उसके बाद भी वह लोकतंत्र के एक चैंपियन थे। हम सब उन्हें याद रखेंगे।

वहीं फर्नाडीस के निधन पर प्रधानमंत्री  मोदी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा: “वह भारत के सर्वश्रेष्ठ राजनैतिक नेतृत्व का प्रतिनिधित्व करते थे। वह स्पष्टवक्ता, निडर और दूरदर्शी थे। उन्होंने देश के लिए अमूल्य योगदान दिया।”

फर्नांडीस का जन्म कर्नाटक के मंगलोर में 3 जून 1930 में हुआ था। फर्नांडिस एक उग्र समाजवादी आपातकाल और इंदिरा गांधी के कट्टर विरोधी माने जाते थे। वह आपातकाल के दौरान जेल जाने से बचने के लिए अंडरग्राउंड हो गए थे, लेकिन 1976 में बड़ौदा डायनामाइट मामले में गिरफ्तार कर लिए गए थे। एक साल बाद आपातकाल हटा लिए जाने के बाद वह एक शानदार जीत के साथ बिहार की मुजफ्फरपुर सीट से संसद के लिए चुने गए। उन्हें 1977 से 1979 तक मोरारजी देसाई सरकार में केंद्रीय उद्योग मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने IBM और कोका-कोला जैसी अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनियों को देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया था।

फर्नांडिस को पहली बार 1967 में लोकसभा में चुना गया था जब उन्होंने दक्षिण बॉम्बे (अब दक्षिण मुंबई) निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के एस के पाटिल को हराया था। 1974 की प्रसिद्ध रेलवे हड़ताल के पीछे वह मास्टरमाइंड थे। वह उस समय ऑल इंडिया रेलवेमैन फेडरेशन के अध्यक्ष थे। फर्नांडीस बाद में जनता दल में शामिल हो गए। उन्होंने 1989 से 1990 तक वी पी सिंह सरकार में रेल मंत्री के रूप में कार्य किया। वह कोंकण रेलवे परियोजना जो मैंगलोर और बॉम्बे से जुड़ी थी की स्थापना में सहायक थे।

1994 में जनता पार्टी के विघटन के बाद फर्नांडीस ने समता पार्टी का गठन किया। बाद में उनकी पार्टी भाजपा के साथ जुड़ गयी और वह जल्द ही वह अटल बिहारी वाजपेयी का करीबी विश्वासपात्र बन गए। उन्हें राष्ट्रीय जनतांत्रिक पार्टी (NDA) का संयोजक नियुक्त किया गया था। फर्नांडीस ने 1998-2001 से और फिर 2001-2004 तक दो कार्यकालों तक रक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया। कारगिल युद्ध और पहले पोखरण परीक्षण के रूप में उनका पहला कार्यकाल काफी प्रभावशाली था।

जॉर्ज फर्नांडीस ने तीन किताबें भी लिखी हैं उनके नाम हैं -  व्हाट आइल्स द सोसलिस्ट (What Ails the Socialists), रेलवे स्ट्राइक ऑफ़ 1974 (Railway Strike of 1974) और  जार्ज फर्नांडीस स्पीक्स (George Fernandes Speaks)


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले